why allu arjun jailed:जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने जेल में क्यों बितायी रात? कैसे एक ‘त्रुटि’ ने पुष्पा 2 स्टार को उसकी आजादी से वंचित कर दिया

why allu arjun jailed:अल्लू अर्जुन (पुष्पा) को शुक्रवार की रात को ही संध्या थिएटर भगदड़ मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन अल्लू अर्जुन को आज यानी शनिवार को सुबह ही जेल से रिहा किया गया।

 

अल्लू अर्जुन को अपनी गिरफ्तारी, और जमानत के मामले में शुक्रवार को कई अनसुलझे सवालो का सामना करना पड़ा। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिल जाने के बावजूद भी अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार की रात जेल में ही रहना पड़ा था।

 

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: के स्क्रीनिंग के दौरान मचीं भगदड़ में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जिस मामले में अल्लू अर्जुन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। पहले तो अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की जिला न्यायालय ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन, फिर तेलंगाना की उच्च न्यायालय ने उस घटना को देखते हुए अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को ही अंतरिम जमानत दे दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक जब अल्लू अर्जुन (पुष्पा) के प्रशंसकों की भारी भीड़ ने जेल परिसर के बाहर इकट्ठे होकर अपने हीरो की एक झलक देखने की उम्मीद में लगे रहे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी उम्मीदें टूट गईं। उनके प्रशंसक को यह कहा गया कि पुष्पा को आज रात रिहा नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें शनिवार को सुबह तक रिहा नहीं किया जाएगा।

 

अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत आदेश मिलने के बावजूद भी शुक्रवार की पूरी रात जेल में ही रहना पड़ा, क्योंकि उनकी जमानत का आदेश जेल अधिकारियों को देर से प्राप्त हुआ था, जैसा कि जेल के सूत्रों के रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की अंतरिम जमानत के आदेश में एक त्रुटि थी, जिसके बाद कोर्ट द्वारा नया आदेश जारी किया गया, जो शुक्रवार रात को बहुत देर से जेल पहुंचा। जेल के अधिकारियों ने बताया कि जमानत आदेश की जांच करनी बाकी थी, इसलिए शुक्रवार को पुष्पा की रिहाई संभव नहीं हो पाई थी, इसलिए शुक्रवार को उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। इसी कारण से पूरी रात अर्जुन को जेल में ही बितानी पड़ी थी

 

टास्क फोर्स के अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार रात को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि, अल्लू अर्जुन (पुष्पा) को कल सुबह रिहा किया जाएगा।

 

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने हैदराबाद के जेल अधिकारियों की जमानत की आदेश का पालन न करने के लिए कड़ी आलोचना की है। पीटीआई से बात करते हुए अशोक रेड्डी ने कहा कि, “आपको सरकार और विभाग से यह सवाल पूछना चाहिए था कि उन्होंने जमानत मिल जाने के बाद भी आरोपी को क्यों नहीं रिहा किया। उच्च न्यायालय का आदेश बिल्कुल स्पष्ट था। आपको जब आदेश प्राप्त हुआ था, उसी समय उसे लागू किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद भी , उन्हें रिहा नहीं किया गया, इसका जवाब जेल अधिकारियों को देना होगा। यह एक अवैध हिरासत है, इसके लिए हम कानूनी कदम उठाएंगे।”

 

अल्लू अर्जुन ने आखिरकार आज शनिवार को सुबह जेल से रिहा हो गए। उन्होंने जेल से बाहर आते ही अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अल्लू अर्जुन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ने कहा कि, “मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर मृतक परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुखद घटना थी। मैं इस घटना से बहुत आहत हूं।”

Read More:ssc gd:Staff Selection Commission Announces SSC GD Final Result 2024 कर्मचारी चयन आयोग ने..|

Leave a Comment